बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह क्षेत्र संख्या-05 के जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी ने प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया। जिप सदस्य ने प्रखंड के पाली, बसैठ, शाहपुर, विशनपुर व बर्री का दौरा कर क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत होकर सीओ व बीडीओ को दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं को साझा की। उन्हांने अंचल प्रशासन से तत्काल हर जगह सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग करते हुए विस्थापित परिवारों को पॉलीथीन सीट उपलब्धर कराने की मांग की। जिप सदस्य ने बताया कि मूसलाधार बारिश के साथ बाढ़ का प्रकोप, बहुत भारी समस्या है। कोरोना से लोग वैसे ही परेशान थे, अब जलस्तर फिर बढ़ रहा है। जबकि, बर्री, हथियरवा, सिरवारा, बाजितपुर, रजघट्टा, माधोपुर गांव पूर्व से ही घिरा हुआ है। ऐसे में नदियों के बढ़ रहे जलस्तर से लोगों की परेशान ओर बढ़ जाएगी। वहीं जिप सदस्य ने जलजमाव की समस्या पर भी ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश से गरीबों के फूस के घर गिर रहे है। बसैठ के चार वार्डों में जलजमाव की समस्या विकराल थी, हालांकि, जलनिकासी तेजी से हो रही है, लेकिन उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है, फिर जलजमाव होगा। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मास्टर प्लान के तहत भविष्य को देखते हुए कार्य कराने की मांग की। मौके पर बीजेपी नेता भास्कर चौधरी, आशुतोष कुमार प्रिंस आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post