बेनीपट्टी(मधुबनी)। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से अधवारा समूह की सहायक नदी उफान पर है। नए नए क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बारिश के कारण विस्थापित परिवारों को समस्याएं हो रही है। बेनीपट्टी के समदा, सोहरौल, बसैठ, चानपुरा पश्चिमी, सिरवारा, माधोपुर, रजवा, धनुषी, सिमरकोण, हथियरवा, विशनपुर, बर्री, रजघट्टा, वाजितपुर समेत कई गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है। वहीं बीती रात से पाली व सन्हौली में बाढ का पानी प्रवेश करना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर व धनछी में फाटक खोल देने के कारण नए क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस रहा है। कई गांव में सड़क के कटाव हो जाने से लोगों को बाहर निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रजघट्टा से सरकारी नाव निकाल कर भुरका में लगा देने से रजघट्टा के लोग खासे परेशान है। रजघट्टा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार में विवाह है। ऐसे में मेहमान से लेकर बारात गांव में कैसे आएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रजघट्टा में भी सरकारी नाव मुहैया कराने की मांग की है। उधर, बर्री के रमेश मिश्र ने बताया कि बारिश के बाद गांव की स्थिति काफी खराब हो रही है। जलस्तर बढ़ने से काफी लोग विस्थापित होंगे। गौरतलब है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव के उपलब्ध नहीं होने से भी लोग खासे आक्रोशित है। जबकि, हथियरवा, रजघट्टा, समदा, सोहरौल में नाव की आवश्यकता देखी गई। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शंकर झा ने बताया कि कल से अचानक पानी का दवाब हर बांध पर बढ़ गया है। नजरा में भी पानी का दवाब बांध पर बढ़ा है। बता दे कि गत दो दिनों से हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी विस्थापितों को मदद की जाएगी। स्थिति पर पूरी तरह से नजर है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post