बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी के आह्वान पर थाना घेराव कार्यक्रम वार्ता के बाद तत्काल खत्म हो गया है। जनप्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद जिप सदस्य ने तत्काल थाना घेराव के कार्यक्रम को टाल दिया है। वार्ता टीम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सात दिन का समय लिया गया है। सात दिनों के अंदर पूरे मामले की निष्पक्ष अनुसंधान की जाएगी। बता दे कि गत रविवार को बर्री के रजिया गांव के शशि ताज कुमार सुमन ने बनावटी बाईक लूट के मामले की जानकारी जिप सदस्य को दी। जिसके बाद जिप सदस्य के पति रौशन मिश्र ने शशि ताज कुमार को लेकर थाना पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन देने के लिए गये। उक्त रविवार को ही पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया। बाईक पैसे के लेनदेन में रानीपुर के अरविंद ठाकुर के पास थी। जो बाईक को बसैठ पुलिस कैंप को सौंप दिया। पुलिस ने भ्रामक लूट के मामले में अरविंद ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शशि ताज कुमार के साथ जिला परिषद् के पति रौशन मिश्र को भी आरोपी बना दिया। बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर मामला गर्म हो गया। जिप सदस्य ने आईजी एसपी समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर सोमवार तक कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मांग नहीं माने जाने पर थाना के घेराव की घोषणा की थी। उधर थाना घेराव को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट थी। भीड़ को नियंत्रण के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर चुकी थी। एसडीपीओ पुष्कर कुमार के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी स्वयं थाना पर मुस्तैद थे। वहीं बीडीओ सह सीओ साहब रसूल निवर्तमान बीडीओ मनोज कुमार सीओ प्रमोद सिंह सहित कई बुद्धिजीवि पूर्व से ही उपस्थित थे। इधर थाना घेराव की आशंका को लेकर स्थानीय लोग भी सहमे हुए थे। घेराव कार्यक्रम के टल जाने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने वार्ता हो जाने की पुष्टि की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post