बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी विधानसभा के हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ना ही लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए लगातार गांव के सड़क को मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है। आगामी विधानसभा तक हर गांव को जोड़ दिया जाएगा। बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने ये बातें सोमवार को ब्रह्मपुरा व पाली में सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा। श्रीमती झा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता के द्वारा कई सड़कों के निर्माण की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी उनके पिता का कर्मक्षेत्र रहा है। जहां उन्होंने विकास के लिए हमेशा कार्य किए है। इस नाते वो अपने आपको इस क्षेत्र की बेटी मानती है। उन्होंने कहा िकइस क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहती है। श्रीमती झा ने कहा कि उनके विधानसभा में जिस तरह सड़कों का जाल बिछाया गया है। इससे जनता काफी खुश है। गौरतलब है कि सोमवार को विधायक ने ब्रह्मपुरा में एक करोड़ 74 लाख 86 हजार की लागत से काली मंदिर से गम्हरिया जाने वाली सड़क व 99 लाख की लागत से निर्माण होने वाली पाली-कमतौल पथ से पाली मंझिला टोल तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। मौके पर मिहीर झा विजय चैधरी अजित ठाकुर बीरचन्द्र मिश्र राजू झा जीवन मिश्र पूर्व मुखिया राजेन्द्र मिश्र सरपंच नबोनारायण झा बचनू मंडल रमण झा आदि लोग मौजूद थे।