बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के धनौजा गांव के हरिमोहन झा हत्याकांड में फिर एक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने साहरघाट के केरवा गांव के कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी तकनीकी आधार पर पुलिस ने अनुसंधान कर किया है। सूत्र बताते है कि, उक्त गिरफ्तार व्यक्ति का लोकेशन उक्त स्थल के आसपास था और उसके खिलाफ अन्य भी साक्ष्य मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

1

अपर थानाध्यक्ष कंदन बास्की ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इससे पूर्व शराब मामले में जेल जा चुका है। आपको बता दे कि हरिमोहन झा हत्याकांड में ये चौथी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व पुलिस ने तीन अन्य को जांच कर गिरफ्तारी की है। 

2

गौरतलब है कि, धनौजा के हरिमोहन झा की हत्या गत 21 अक्टूबर के रात्रि में अपराधियों ने गोली मारकर किया था। एफआईआर के अनुसार अपराधियों ने हरिमोहन झा को मोबाइल कॉल कर गांव के चौक पर बुलाया था। जहां चौक पर पहुँचते ही अपराधियों ने हरिमोहन झा को गोली मार दी थी। 

आपको बता दे कि हरिमोहन झा हत्याकांड सहित कई अन्य कांड को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाया था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post