बेनीपट्टी (मधुबनी)। प्रखंड के पैक्स के द्वारा धान की खरीद की जांच शुरु कर दी गयी है। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने डीएम के निर्देश पर जांच शुरु कर दी है। बीडीओ ने प्रखंड के धकजरी पंचायत के पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने धान अधिप्राप्ति के तहत खरीद किए गये धान की स्टॉक, किसानों की सूची, जमीन की रशीद, धान के रखरखाव की स्थिति , तराजू समेत कई कागजात की जांच की। बीडीओ डा. कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है। वहीं समाचार प्रेषण के मौके पर बीडीओ ने बताया कि धकजरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष मौजूद नहीं थे। उनके रिश्तेदार ने गोदाम का निरीक्षण कराया है। धान की सही खरीद की पुस्तिका नहीं होने के कारण जांच पूर्ण नहीं की जा सकी। वहीं मनपौर पंचायत के संबंध में बीडीओ ने बताया कि उक्त पंचायत में भी पैक्स अध्यक्ष नहीं थे। इलाज कराने के लिए मधुबनी होने की जानकारी दी। वहीं बीडीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष ने गोदाम में धान होने की जानकारी दी, जबकि किसानों ने पैक्स के द्वारा धान की खरीद नहीं होने की जानकारी दी है। गोदाम में धान नहीं पाया गया है। पैक्स अध्यक्ष ने सुबह में धान की खरीद का निरीक्षण करने की बात कही है। उधर बीडीओ ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड के करीब डेढ दर्जन पैक्स के गोदाम की जांच कर रिपोर्ट डीएम को देनी है। मौके पर बीसीओ अवधेश कुमार मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post