बेनीपट्टी। बिकास झा : पांच चरण में संपन्न हुए इस बार के बिहार चुनाव को बिहार के अब तक का सबसे शांतिपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। पहली बार बिहार चुनाव का सुखद अंत मामूली छिट-फुट घटनाओं के होने साथ हुआ है। इस बिच आपको बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र -32 से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताने जा रहे है जो की कई मायने में याद रखा जायेगा।

जैसे की...
●  बेनीपट्टी को 10 वां विधायक के रूप में पहली बार महिला विधायक मिला।


●  बेनीपट्टी सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव के तुलना में इस बार 12.25 फीसदी वोट अधिक गिरे।  2010 में 97668 वोट गिरे (41.75 प्रतिशत)2015 में 134834 वोट गिरे (54.00 प्रतिशत)

● ● बेनीपट्टी सीट पर 2015 चुनाव में हार-जीत का फासला मात्र 3.51 फीसदी मतों का रहा।

● ● बेनीपट्टी सीट प रपिछले बार के विजेता विनोद नारायण झा को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 20046 अधिक वोट मिले। लेकिन इसके वाबजूद भी पराजय का सामना करना पड़ा।

● ● बेनीपट्टी सीट पर इस बार की बिजयी उमीदवार भावना झा को पिछले चुनाव के तुलना में 27.56 फीसदी अधिक वोट मिले।

● ● बेनीपट्टी सीट पर इस बार के चुनाव में बेनीपट्टी से चुनावी मैदान में कुल 16 उमीदवार थे। इनमे 5 निर्दलीय व 11 अन्य दलों से थे।

● ● बेनीपट्टी सीट पर पहली बार विस चुनाव में नोटा (नॉन ऑफ़ द अबॉब) का आप्शन मिला और बेनीपट्टी सीट से नोटा को 1492 मत मिले।

● ● बेनीपट्टी सीट 1977 के बाद से अब तक के चुनाव में इस बार का जीत लगाकर कांग्रेस कुल 5 वीं बार इस सीट पर काबिज हुई। इस से पहले इस सीट पर भावना झा के पिता स्व. युगेश्वर झा कांग्रेस विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व करते थे।

● ● बेनीपट्टी  हाई स्कुल मैदान में दोनों प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व अमित शाह (अध्यक्ष, बीजेपी) और राहुल गांधी (उपाध्यक्ष, कांग्रेस) का चुनावी रैली हुआ।

● ●  बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारे चुनावी दौरें हुये जिनमे प्रमुख दौरे अमित शाह, राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति इरानी, रामकृपाल यादव, मिसा भारती, उपेन्द्र कुशवाहा के थे।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post