बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अब अपने उम्मीदवारों का हिसाब किताब कर रही है तो जमीनी तौर में पार्टियां अपनी संगठन को मजबूती देने में लगी हुई है। प्रदेश से लेकर बूथ तक कमिटी का संचालन करने वाली भारतीय जनता पार्टी समय रहते नए सिरे से जिले से लेकर मंडल, बूथ कमिटी तक का गठन कर चुनावी तैयारी को धार दे रही है। इसी कड़ी में बेनीपट्टी विधानसभा में बीजेपी के मध्य, पूर्वी व नगर तीनों मंडल का गठन हो चुका है। जिसमें युवाओं को सबसे अधिक जगह मिली है।
बेनीपट्टी नगर मंडल कमिटी में 24 वर्षीय मृगेंद्र कुमार मृणाल को जगह मिली है, उन्हें नगर मंडल में महामंत्री का पद मिला है। मृगेंद्र मूल रूप से बेहटा गांव निवासी है व 2018 से भाजपा से जुड़े हुए हैं, वह बीजेपी के बूथ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं नगर मंडल कमिटी में बेहटा गांव के ही 25 वर्षीय राहुल कुमार झा को कार्यालय मंत्री का पद मिला है। राहुल 2015 से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये हुए हैं। इसके साथ ही बेनीपट्टी मध्य मंडल में 29 वर्षीय राघव झा को मंत्री पद मिला है। राघव जरैल, परसौना गांव के हैं और 2015 से भाजपा में सक्रिय हैं।
बेनीपट्टी विधानसभा के तीनों कमिटियों के गठन पर भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक विधायक विनोद नारायण झा, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बबलू गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कर्ण, मध्य मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता गिरिधारी झा मुन्ना, भाजपा नेता जय सुंदर मिश्रा, मदन कुमार कर्ण, पप्पू सिंह, शालिग्राम झा, भवानंद झा, राजू गुप्ता सहित अन्य ने बधाई शुभकामनाएं दी है।
Follow @BjBikash