बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बेनीपट्टी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) के गठन से सम्बंधित अधिसूचना जारी की है। प्रखंड बीस सूत्री में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है।
1
इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता को अध्यक्ष, जदयू के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु को उपाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं सदस्य मदन कुमार कर्ण, चन्दन ठाकुर, संजय कुमार मिश्र संजू, नरेश यादव, धनेश्वर राम, नसीम नदाफ, रानी झा, अशोक कामत, विनोद मंडल, वंदना झा, सरोज सिंह, संजीव कुमार झा, रामहित यादव को बनाया गया है। बीस सूत्री गठन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों को बधाई मिल रही है।
Follow @BjBikash