नगर पालिका उप निर्वाचन-2025 के संदर्भ में नगर पंचायत बेनीपट्टी के वार्ड संख्या - 2 के लिए होने वाले उप चुनाव शुक्रवार को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया। मतदाता सूची में कुल 980 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या - 513 महिलाओं की संख्या - 466 व तृतीय लिंग के 01 मतदाता है।
1
इस संबंध में दावा आपत्ति 24 अप्रैल 2025 तक ली जाएगी। दावा आपत्ति मतदाता सूची हेतु नामित रिवाईजिंग अथॉरिटी सह ग्रामीण विकास पदाधिकारी, अकरम नजफी के समक्ष प्रखण्ड कार्यालय बेनीपट्टी में कार्यालय के कार्य दिवस में प्राप्त किए जाएंगे।
2
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र - 02, नाम में सुधार हेतु प्रपत्र - 02क तथा दर्ज नाम के विरुद्ध आपत्ति प्रपत्र - 03 में की जाएगी। जानकारी हो कि बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या - 02 का निर्वाचित वार्ड पार्षद के मृत्यु के कारण उक्त वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव हो रहा है।
Follow @BjBikash