बेनीपट्टी प्रखंड की बेतौना एवं कटैया पंचायत के चार बूथों पर आज बुधवार को कड़ी प्रशासनिक चौकसी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी विवेक मिश्रा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
1
बेतौना पैक्स पंचायत में 51.08 प्रतिशत एवं कटैया पैक्स पंचायत में 37.05 प्रतिशत मतदान होने की प्रशासनिक पुष्टि की गई है। वहीं, बेनीपट्टी एवं बेहटा नगर पंचायत में पैक्स चुनाव निःवर्तमान अध्यक्षों के निर्विरोध रहने के कारण नहीं हुआ। वहीं आज शाम ही प्रखंड परिसर में मतगणना होनी है, जिसके बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे।
2
बेतौना पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार कर्ण व गुलाब मंडल के बीच मुकाबला है, वहीं कटैया पैक्स पंचायत से नरेश झा व झुन्ना देवी उम्मीदवार हैं। जबकि नगर पंचायत बेनीपट्टी से निःवर्तमान अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र व नगर पंचायत बेहटा पैक्स से निःवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार झा निर्विरोध रहे।