अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेनीपट्टी के अंबेडकर चौक स्थित एसएस ज्ञान भारती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल के विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, वार्ड पार्षद अंजली देवी, स्कूल के प्राचार्य डॉ रीता झा, निदेशक अमरेश मिश्रा व समाजसेवी रूपण साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधक के द्वारा अतिथियों को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्राची झा, कीर्ति राज एवं प्रकृति झा के द्वारा स्वागत गान पेश किया गया। वहीं, आनंदी मिश्रा, सत्यम कुमार, प्रज्ञान,स्वाति सहित अन्य बच्चों ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य पार्षद मंजू देवी ने कहा कि, आज महिलाएं समाज व राष्ट्र निर्माण में भूमिका निर्वहन कर रही है।महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम ऊंचा कर रही है। डॉ रीता झा ने कहा कि, जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए, हमें सदा नारियों का सम्मान करना चाहिए। तब जाकर कालिदास और तुलसीदास जैसे महान पुरुष उत्पन्न होंगे। निदेशक अमरेश मिश्रा ने महिलाओं से साक्षरता पर जोर देने की अपील करते हुए कहा कि, शिक्षा के दम पर ही हम हो या कोई आगे बढ़ सकता है। मौके पर प्रबंधक रोहित झा,  शिक्षक राजनारायण झा, संतोष कुमार झा, प्रभाकर झा, बीके कर्ण, त्रिलोक झा, शैलेन्द्र झा, डॉ एच एन लाल, आलोक झा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post