BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जयंती पर जगह जगह श्रद्धांजलि दी गयी। बेनीपट्टी विधानसभा के मध्य मंडल के धकजरी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने किया। 

1

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन कर्ण ने अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की। कहा कि, आज की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सादगी और उच्च विचार को आज के युग में हर नेताओ को अपनाने की जरूरत है। 

2

इस दौरान डॉ बागीश कांत झा, पप्पू सिंह, अनिल राय, संजय चौधरी, डॉ विनोद झा, विवेक यादव, नवल मोहन झा, शिवशंकर ठाकुर, रविन्द्र शर्मा, सरोज शर्मा, संपूर्णानंद झा आदि थे।

उधर, बेनीपट्टी पश्चिमी के बसैठ, अग्रोपट्टी में भी पूर्व पीएम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने की। जबकि, जितेंद्र झा, रविन्द्र सिंह, उमा शंकर गुप्ता, गोविंद झा, पिंटू झा, दिलीप झा, हीरा सिंह सहित अन्य भाजपाई नेताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post