BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली मंझिला टोल में बीती रात एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पाली मंझिला टोल के परीक्षण शर्मा की 75 वर्षीय पत्नी दौलत देवी के रूप में हुई है।

1

उधर, महिला के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। उधर, रात करीब 11 बजे मृतका के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। जहां से किसी ने गुप्त सूचना बेनीपट्टी थाना के पुलिस को दी। 

2

जिसके बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर शव को अंतिम संस्कार से रोक कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि महिला गृह क्लेश के कारण आजिज हो गयी थी। अक्सर, घर के लोगों के साथ उसका विवाद हो जाता था। बेनीपट्टी थाना के अपर थानेदार कंदन बास्की ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच की जा रही है। फिलहाल, सुसाइड की बात सामने आ रही है, वैसे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post