बेनीपट्टी(मधुबनी)। लोकसभा चुनाव में इंडिया समर्थित राजद उम्मीदवार अली अशरफ फातमी के हार के बाद राजद महिला प्रकोष्ठ में शह मात का खेल जारी है। विगत 30 जून को महिला राजद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु देवी ने बेनीपट्टी महिला राजद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललिता देवी को अध्यक्ष पद से हटा कर पार्टी की सदस्यता से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। हालांकि, राजद के नेताओं का कहना है कि पार्टी की सदस्यता से हटाने का अधिकार जिलाध्यक्ष को नहीं है। 

1

उधर, मंगलवार को राजद से निष्कासित ललिता देवी ने बेनीपट्टी में प्रेस वार्त्ता कर जिलाध्यक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप पर बिंदुवार जवाब देने के साथ पूरे मसले की जानकारी पत्र के माध्यम से राजद महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष को दी है और निष्कासन के आदेश को रद्द करने की मांग की।

2

वहीं, बेनीपट्टी में जहां ललिता देवी बैठक कर प्रेस से वार्त्ता कर रही थी। वहीं, मधुबनी में राजद महिला सेल के जिलाध्यक्ष रेणु देवी ने पार्टी के महिला नेताओं के साथ बैठक कर बेनीपट्टी प्रखंड के परौल पंचायत के सरपंच गुड़िया देवी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। वहीं, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने सहित पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नेताओं के निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश को भेजने पर चर्चा की। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बैठक में प्रदेश सचिव विभा कुमारी, गायत्री देवी, जिला उपाध्यक्ष दाई जी देवी, जिला सचिव रूबी यादव, प्रखंड अध्यक्ष निर्मला कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई महिला राजद नेत्री थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post