बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के विशनपुर पंचायत के बगवासा गांव में आग लग जाने से हजारों की क्षति हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर पंचायत के वार्ड नं-13 के मो. हन्नान के घर सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गयी।

1

आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। घर के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि आग में कपड़ा, लकड़ी का सामान और अनाज जलकर खाक हो गया।

2

पीड़ितों ने बताया कि, आग पर जल्द ही काबू कर लिया गया, अन्यथा, काफी क्षति होती। पीड़ित ने बताया कि, आग कैसे लगी, इसकी जानकारी स्पष्ठ रूप से नही है। उधर, पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी अंचल के निरीक्षक को देकर जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की।

सीआई ध्रुव कुमार मंडल ने बताया कि, अगलगी की जानकारी मिली है। संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को भेजकर रिपोर्ट मांग की गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post