बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पुनः केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक श्री झा ने रेलमंत्री को बेनीपट्टी विधानसभा में रेल सुविधा की मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा। 

1

इससे पूर्व श्री झा ने रेलमंत्री को बेनीपट्टी में रेल सुविधा नहीं होने से वहां की जनता को हो रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

विधायक श्री झा ने रेलमंत्री को सौंपे पत्र में बताया है कि बेनीपट्टी को अनुमंडल का दर्जा प्राप्त किये वर्षों हो गए। बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा भी प्राप्त है। जेल और कोर्ट भी है।बावजूद, वहां रेल की सुविधा नहीं है।

2

विधायक श्री झा ने कहा है कि, बेनीपट्टी से 25 किलोमीटर मधुबनी में रेल की सुविधा है। इन वर्षों में बेनीपट्टी में रेल की सुविधा बहाल करने के लिए कई बार मांग उठी है। बिहार विधानसभा में भी उक्त मांग कई बार उठ चुकी है। इस पर सर्वेक्षण का काम भी हुआ।उन्होंने कहा कि, रेल सुविधा बहाल होने पर यातायात की परेशानी खत्म हो जाएगी। 

उधर, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री झा ने स्मार पत्र सौंपे जाने पर आम अवाम और भाजपा के नेताओं ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। आपको बता दे कि, बेनीपट्टी में सदियों से रेल की सुविधा की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा भी उठायी जाती रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post