बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव संजीव झा मुन्ना ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें चुनाव में मिली सफलता पर बधाई दी। इस दौरान श्री झा ने सीएम से उनके स्वास्थ्य पर भी बात की। श्री झा ने बिहार में लोकसभा चुनाव में मिली एनडीए की सफलता पर भी सीएम को बधाई दी।
1
संजीव झा मुन्ना ने बताया कि, बिहार में विपक्ष बहुत तरह का अफवाह उड़ाया। बावजूद, बिहार की महान जनता ने एनडीए को अपना समर्थन दिया। जनता अब विकास को लेकर सोंचती है, और वो जानती है कि विकास एनडीए ही कर सकती है।
2
इसके उदाहरण खुद नीतीश कुमार है। जिनके शासनकाल में बिहार की हर गली में पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल के लिए नल जल योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया।
श्री झा ने कहा कि, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
Follow @BjBikash