बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर के माता त्रिपुला देवी (87) का निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार को मधुबनी के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गयी। वे विगत कुछ दिनों से उम्र संबंधित समस्याओं से ग्रसित थी। 

1

आपको बता दे कि एमएलसी घनश्याम ठाकुर के पिता महेश ठाकुर का निधन गत चार वर्ष पूर्व हो गयी थी।

2

उधर, एमएलसी के माता के निधन पर मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, पूर्व सांसद हुकुमदेव यादव, पूर्व मंत्री सह एमएलए विनोद नारायण झा, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व एमएलए सह राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव, एमएलसी सर्वेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा, प्रफुल्ल ठाकुर, बचनु मंडल, हरलाखी जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर, खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी एमएलए हरिभूषण ठाकुर, संतोष कुमार झा, राजीव देव, प्रमोद चौधरी, उमाशंकर गुप्ता, शालिग्राम झा, चंदन ठाकुर, जयसुन्दर मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post