बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देउरी गांव में हुई गत दो दिन पूर्व गोलीकांड मामले में अब एफआईआर दर्ज हो गयी है। गोलीबारी में मृत मो. जाहिर के मां शेरूल खातून ने इस मामले में गांव के ही अशोक झा के पुत्र ब्रजबिहारी झा उर्फ गिरधारी झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
1
वादिनी ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि, आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी का जयकरण गिरी के साथ मारपीट हो रहा था। जिसे देखने के दौरान आरोपी ने बंदूक निकाल कर गोली चला दी। गोली से मेरे पुत्र की मौत हो गयी। जाते समय आरोपी ने धमकी दी।
2
उधर, बेनीपट्टी थाना ने देर रात देउरी में हुई गोलीबारी मामले को लेकर छापेमारी की। सूत्रों का कहना है की बेनीपट्टी थाना की पुलिस देर रात तक आरोपी गिरधारी झा के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। हालांकि, अबतक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि, आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow @BjBikash