बेनीपट्टी(मधुबनी)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बेनीपट्टी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पौधरोपण की गई। त्योंथ पंचायत के तत्वावधान में वन विभाग बेनीपट्टी डिवीजन के द्वारा बुधवार को प्रखंड के त्योंथ में पौधरोपण किया गया। पंचायत के डब्लूपीयू स्थल और काली मंदिर पौआम स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। 

1

कार्यक्रम का आयोजन त्योंथ पंचायत के द्वारा कराई गई। त्योंथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष विवेक राय ने पौधरोपण करते हुए कहा कि, पौधरोपण आज के वर्तमान स्थिति में सबसे जरूरी है। जिस तरह जलवायु परिवर्तन हो रहा है। वो काफी चिंताजनक है। वैसे भी वृक्षारोपण पुण्य का काम है। इस पुण्य कार्य को हमेशा करते रहना चाहिए। ताकि, वृक्षारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध रहे और सबको शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। 

2

मौके पर वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी बृजनंदन कुमार ने स्थानीय लोगों से वृक्षारोपण पर बल देने की अपील की, कहा कि, आप लोग वृक्षारोपण करे, वन विभाग हमेशा सहायता करेगा।

इस दौरान पीआरएस विपिन बिहारी, वन विभाग का निरीक्षक, वार्ड सदस्य पप्पू कुमार यादव, सुनीत कुमार व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post