बेनीपट्टी (मधुबनी) :  बेनीपट्टी प्रखंड के सरिसब गांव निवासी लाल झा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया.  उन्होंने अपने गांव सरिसब स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. जीवन पर्यन्त सामाजिक गतिविधियों में लीन रहने वाले स्व. लाल झा तरडिहा स्कूल में शिक्षक पदभार लिए थे। 2001 में राजकीय मध्य विद्यालय सरिसब से हेड मास्टर पद से सेवानिवृत हुए। वहीं गांव के सामाजिक कार्यों के अलावे सरिसब कलिस्थान के विकास में भी उनका काफी योगदान रहा.

1

स्व. लाल झा का अंतिम संस्कार सरिसब के बछराजा नदी तट पर किया गया, उनके अंतिम संस्कार में 100 से अधिक लोग पहुंचे थे। जहां उनके बड़े पुत्र भवेन्द्र झा ने मुखाग्नि दी। स्व. झा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. ग्रामीण सहित बड़े पुत्र भवेन्द्र झा, कन्हैया झा, पौत्र प्रियांशु झा, रोहन झा, राहुल झा, पौत्री रिया झा सहित समस्त परिवार उनके निधन से शोकाकुल हैं.


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post