मधुबनी जिला मुख्यालय में प्रेम प्रंसग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवती का शहर के ही एक युवक से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन जब लड़की ने अपने प्रेमी युवक से शादी करने की बात कही तो युवक बहाने बनाने लगा। जिसके बाद युवती जिला मुख्यालय के महिला थाना पहुंच गई, जहां उसनें पुलिसवालों के सामने अपनी कहनी बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में दिलचस्पी लेते हुए लड़के व उसके घरवालों को थाने बुला लिया।

1

दरअसल मधुबनी मुख्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज का निवासी कैलाश की पुत्री नंदनी कुमारी एवं माधव साह के पुत्र शंभू कुमार साह लंबे समय से प्रेम प्रसंग में चल रहा था। जिसमें शादी के बात पर युवक ने इंकार करने के बाद युवती थाने पहुंची थी, जहां से महिला थाना के थानाध्यक्ष  विनीता कुमारी ने लड़का सहित लड़के पक्ष को बुलाया और समझाया। जिसके बाद महिला थाना परिसर में बने मंदिर में प्रेमी जोड़ी शादी रचा ली, जिसके गवाह पुलिसवाले भी बनें।

2

जहां महिला थाना में आयोजित शादी समारोह में लड़की पक्ष के परिजन एवं लड़का पक्ष के परिजन भी उपस्थित रहे।  दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। वहीं मधुबनी महिला थाना परिसर में बारातियों का भव्य स्वागत किया गया, बारातियों के बीच मिठाई बाटी गई, पुलिस की पहल से हुई इस शादी से लड़का पक्ष एवं लड़की पक्ष में खुशी का माहौल देखा गया। वहीं थाने में हुई यह शादी मधुबनी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post