बेनीपट्टी(मधुबनी)। दो दिनों में हुई हल्की-फुल्की बारिश में नगर पंचायत के मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी। ऐसे में खबरे प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और जलनिकासी के लिए पहल किया।

1

नगर पंचायत के ईओ गौतम आनंद ने खुद नगर पंचायत के बेहटा पश्चिमी के मुख्य सड़क पर लगे जलजमाव को पम्पिंग सेट लगाकर जलनिकासी कराई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वार्ड नं-09, 10 व 11 में लगे जलजमाव को खाली कराया गया। जलनिकासी के बाद जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं, आवाजाही में हो रही समस्याएं भी खत्म हुई।

2

आपको बता दे कि, नगर पंचायत के मुख्य सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से मानसून में हर वर्ष लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ता है। खासकर, बेनीपट्टी के लोहिया चौक, कॉपरेटिव बैंक के निकट, सेंट्रल बैंक के सामने जलजमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाती है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post