बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बेनीपट्टी नगर के रवि शुभम झा को यूथ कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोयन पत्र में जिलाध्यक्ष ने बताया है कि बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी बरिंदर सिंह ढिल्लो, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास के निर्देशानुसार एवं युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी विकास कुमार झा के सहमति से आपको बेनीपट्टी युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
1
जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने नये प्रखंड अध्यक्ष के कार्यशैली की बड़ाई करते हुए कहा है कि आपके अगुवाई में पार्टी हर स्तर पर मजबूत होगी और पार्टी का विचारधारा घर-घर पहुँचेगा।
2
उधर, रवि शुभम झा के मनोनीत होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा, पूर्व विधायक भावना झा, बैधनाथ झा, अशोक चौधरी, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा, गोविंद झा, विजय कृष्ण झा, विशाल चौधरी, अजित ठाकुर, कालिश चंद्र झा कन्हैया, विजय चौधरी, नवीन झा आदि नेताओं ने बधाई दी है।
Follow @BjBikash