बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के एसएस ज्ञान भारती स्कूल के विवेकानंद ऑडिटोरियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एचएन लाल ने किया। जबकि, कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक कुमार झा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक अमरेश मिश्रा, प्रबंधक संजीव कुमार दास, डॉ एचएन लाल, त्रिलोक झा, राजनारायण झा, शैलेन्द्र कुमार झा व मो. शोहेल के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

1

कार्यक्रम के दौरान सविता ठाकुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद पर आधारित गीत पेश किया। जिस पर छात्रों व शिक्षकों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच चार ग्रुप बनाया गया। प्रथम ग्रुप में अभिनव आनंद, द्वितीय ग्रुप में आनंदी मिश्रा, सीमा कुमारी, आयुष कुमार, अन्नू कुमारी, प्रभात कुमार, प्रज्ञान कुमार, अंकित कुमार, संजना कुमारी, संजीता कुमारी, प्रीति कुमारी, पीयूष कुमार, रौशनी कुमारी, तृतीय ग्रुप में श्रेयांश झा, शिवम, अभिषेक कुमार, प्रतिभा कुमारी, कृतिका कुमारी, पल्लवी कुमारी, चतुर्थ ग्रुप में मनस्वी, दीक्षा, कृति, अभय, शालू आदि थी। 

2

ग्रुप डिस्कशन में आनंदी मिश्रा ग्रुप के साथ श्रेयांश कुमार ग्रुप के साथ कराया गया। वहीं, अभिनव आनंद ग्रुप के साथ मनस्वी कुमारी झा ग्रुप को आमने सामने किया गया। प्रतियोगिता में श्रेयांश कुमार झा ग्रुप की जीत हुई। जिसे निदेशक अमरेश मिश्रा के द्वारा मेडल देकर प्रोत्साहिस किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post