बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड नं-18 के स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व सदाशिव झा के धर्मपत्नी मालती देवी (90) का निधन शनिवार की सुबह मधुबनी में हो गयी। 

1

वे अपने दूसरे पुत्र भवनाथ झा के आवास पर रहते थे। उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्येष्ठ पुत्र जयनाथ झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। मालती देवी अपने पीछे तीन पुत्र जयनाथ झा, भवनाथ झा व अमरनाथ झा सहित भरापूरा परिवार को छोड़ गई है। 

2

उधर, मालती देवी के निधन पर एमपी डॉ अशोक यादव, एमएलए सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलए भावना झा, रामाशीष यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, वार्ड पार्षद सागर देवी, समाजसेवी नथुनी राम, रूपण साह, लक्ष्मी नारायण मुखिया, डॉ एमटी रेजा, नंदजी झा आदि ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post