बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी गांव में पूर्व मुखिया रामसेवक शाह की अध्यक्षता एवं पूर्व मुखिया रमा शंकर पासवान के संचालन में शिक्षा के अलख जगानेवाली वयोवृद्ध सुबधि देवी की आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

1

उपस्थित लोगो ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बुद्धम शरण गच्छामि,धम्म शरणम् गच्छामि,संघम शरणम् गच्छामि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर पूर्व मुखिया अजीत पासवान ने कहा की सुबधि देवी गरीबी, फटहाली,लाचारी जीवन व्यतीत करते हुए अपने तीन पुत्र और एक पुत्री को पढ़ा लिखा कर सरकारी मुलाजिम बना कर समाज के लिए मिसाल पेश की और अन्य बच्चों को भी शिक्षा केलिए प्रेरित किया।

2

राम वरन राम एवं नरेश पासवान ने कहा की शिक्षा जननी सावित्री बाई फुले,माता फातिमा शेख ने बहुजन समाज के लोगो को शिक्षा के प्रति जागृत की,उन्ही से सबक लेकर अपने बच्चो और समाज के बच्चो को शिक्षा जगत में जागृत करने का काम किया।श्रद्धांजलि सभा में अजीत पासवान , रामवरण राम,नरेश पासवान,राजकपूर पासवान,महेश यादव,रामाशरण साह,निर्मला देवी,शिव कुमारी देवी,राधा देवी,रामसेवक शाह,नंद किशोर महतो,कृष्णदेव साह,सुनील कुमार साह,दया राम साह,हरी महतो,रामप्रित साह,संतोष कुमार,राजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post