बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित उपकारा में बंद एक कैदी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृत कैदी की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के दिलीप झा (65) के रूप के की गई है।  उपकारा प्रशासन के द्वारा तबियत खराब होने के कारण होने की पुष्टि की गई है। 

1

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अचानक उक्त कैदी की सांस लेने में कठिनाई बढ़ने के कारण तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे बेनीपट्टी उपकारा प्रशासन द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांस की समस्या बढ़ने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी।

2

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मधेपुर थाना के मूर्ति चोरी का आरोपी था। उस पर मधेपुर के एक मंदिर में भगवती की मूर्ति चोरी करने का आरोप बीते अप्रैल महीने में लगा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर झंझारपुर जेल में भेजा गया था। जून 2023 में उक्त कैदी को बेनीपट्टी उपकारा में शिफ्ट किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post