बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के बनकट्टा में श्री श्री 108 भगवान चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा कायस्थ परिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ की गई। बड़े ही धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर आशीर्वाद लिया गया।
1
पूजा समिति के द्वारा 1985 से ही हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। पूजा के लिए भगवान चित्रगुप्त की भव्य मूर्ति बनाई गई थी।
पूजा समिति के संयोजक प्रो. मदन कर्ण ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त हर व्यक्ति के कर्मो का लेखा-जोखा रखते है। जिसके आधार पर नेक व्यक्ति को स्वर्ग सुख की प्राप्ति होती है।
2
इसलिए, इस पूजा को कलम दवात पूजा भी कहा जाता है। मौके पर मदन कुमार कर्ण, सुनील कर्ण,राजा कर्ण, सिन्कु कर्ण, बिनय कर्ण, सुंदरम, विक्की, सुमित, अमन कर्ण आदि थे।
Follow @BjBikash