मधुबनी। रहिका थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहो से वारंटी सहित कांड में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा डीह टोल निवासी इंद्र मोहन झा के पुत्र ब्रह्मदेव झा के पुत्र विजय झा  पिता पुत्र को न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्र के आधार पर गिरफ्तार कर लिया  है। 

1

वहीं दूसरा अभियुक्त रहिका थाना कांड के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को रंगदारी मांगने व बलपूर्वक फसल काट लेने के आरोप में कांड में फरार चल रहे मारर गांव निवासी देवनारायण यादव के पुत्र श्याम यादव को गिरफ्तार कर दिया गया। 

2

रहिका थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार श्याम यादव के विरुद्ध तीन माह पूर्व बलपूर्वक फसल काटनेऔर विरोध करने पर मारपीट,रंगदारी मामले में रहिका थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था जिस कांड में अभियुक्त फरार चल रहा था वही दूसरा न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्र के आधार पर दो वारंटी पिता पुत्र को ग्राम सतलाखा डीह टोल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post