मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट-दरभंगा स्टेट हाइवे पर त्रिमुहान गांव में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की ठोकर से सोमवार की  सुबह टहलने के लिए निकले बुजुर्ग की मौत हो गई। 

1

मृतक की पहचान त्रिमुहान गांव के 62 वर्षीय कृष्णचंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वही ठोकर मार कर भाग रहे कार अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे पलट गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और वाहन को अपने कब्जे लेकर थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक सुबह करीब 6 बजे टहलने के लिए निकला था। 

2

जहां त्रिमुहान और विशनपुर के बीच टावर के नजदीक तेज रफ्तार से जा रहे इक्को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसके कारण बुजुर्ग जख्मी होकर गिर गया। 

ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। लेकिन आगे जाकर सड़क किनारे पलट गई। 

ग्रामीणों ने आनन फानन में बुजुर्ग को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गया। लेकिन बसैठ पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना लिया। 

घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। जहां वाहन को जब्त कर और चालक को अपने हिरासत में ले लिया। चालक दरभंगा के प्रेम यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब तस्कर इस रास्ते से काफी तेज गति से वाहन चलाता है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। 

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। तीन संतान की शादी हो चुकी है। पत्नी हमेशा बीमार रहती है। बहरहाल घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post