मधुबनी। कलुआही में आम आदमी पार्टी ने गांधी जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप कलुआही के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने किया। मौके पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

1

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि, महात्मा गांधी हमेशा सत्य व अहिंसा की बात करते रहे। उन्होंने बिहार की धरती से ही सत्याग्रह की शुरुआत की। भारत छोड़ो आंदोलन के कारण अंग्रेज भागने को विवश हो गए। 

2

वक्ताओं ने कहा कि, गांधीजी के विचार हमेशा अनुकरणीय रहा है। जिसे सभी व्यक्तियों को आत्मसात करने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने भी महात्मा गांधी और पूर्व पीएम शास्त्रीजी के व्यक्तित्व व उनके किये गए कार्यो का उल्लेख किया।

मौके पर बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी ललित राज, प्रभात रंजन, रामबाबू यादव, जटाशंकर राय, अरुण यादव, शहजाद आलम, रविन्द्र यादव, राजीव रंजन यादव, मुक्ति पासवान, विष्णुदेव यादव, अमित ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post