बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर मुख्यालय के डॉ एनसी कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जहां बल दिया गया। वहीं, जनसमस्याओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चर्चा कर इसके निदान के लिए आंदोलन किये जाने का भी निर्णय लिया।

1

बैठक की अध्यक्षता पूर्व बेनीपट्टी भाजपा अध्यक्ष सह मुखिया डॉ शैलेन्द्र झा ने किया। बैठक में सबसे अधिक चर्चा का केंद्र प्रशासनिक भ्रष्टाचार रहा। जिस पर अधिकांश कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि, इस करप्शन से आम जन कराह रहे है। इसके खिलाफ भाजपा अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और जनता के सहयोग से आंदोलन करेगी। 

2

बैठक में कृष्णेश्वर ठाकुर, प्रो.भवानंद झा, कृष्णकांत झा, विवेका झा, प्रमोद चौधरी, सिंघेश्वर कामत, मुकुल झा, चंदन ठाकुर, जयसुन्दर मिश्र, दिलीप झा, शालिग्राम झा, जितेंद्र झा, तारकेश्वर साह, अभिषेक मिश्र गोल्डेन, अनुराग सहनी, रत्नेश मिश्र, बासुकीनाथ झा, प्रवीण मिश्र, धीरेंद्र झा, दीपक झा, राहुल झा आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post