बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के छह पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति मिला है। बीती रात बेनीपट्टी थाना परिसर में कार्यक्रम आहूत कर पदोन्नति पाए पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाया गया। एसडीपीओ नेहा कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर आर के निराला व बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से बैच लगाया गया।

1

मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थाना के सहायक अवर निरीक्षक देवकुमार शर्मा, संजीत कुमार, शेषनाथ प्रसाद, अरुण कुमार, विनोद कुमार को एएसआई से एसआई में पदोन्नति हुई है। वहीं, पीटीसी मुकेश कुमार को जमादार के पद पर पदोन्नति हुई है।

2

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक ने किया। पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ नेहा कुमारी ने कहा कि, पदोन्नति मिलना हमेशा ही सुखद क्षण होता है। पदोन्नति को सभी पुलिस पदाधिकारी ये मान ले की, उन्हें बेहतर करने का और अच्छा अवसर मिला है। सभी पुलिस पदाधिकारियों का एक ही कर्तव्य है कि वो हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। आम जनता में बेहतर पुलिसिंग का प्रभाव दिखे। मौके पर बेनीपट्टी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post