बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी है। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के उत्तरवारी टोल की सड़क जर्जरता व कीचड़मय होने के कारण खतरनाक हो गयी है। जिससे स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है। लोग विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जता रहे है। 

1

स्थानीय भाजपा नेता गोविंद झा, कुशेश्वर झा, भैरव झा, विकास झा, श्यामसुंदर झा आदि बताते है कि, यहां विभाग व जनप्रतिनिधियों के सुस्त रवैया के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। लोगों ने बताया कि दैनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलना जरूरी है। ऐसे में लोग सड़कों पर फिसल कर गिर रहे है। बच्चे गिरने के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे है। सड़क की स्थिति की जानकारी विभाग को है। बावजूद, विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में है। 

2

गौरतलब है कि पाली उत्तरवारी टोल का ये सड़क दोनों मुहानों पर एसएच-52 से जुड़ती है। करीब सात-आठ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर विभाग के द्वारा कभी मरम्मती तक नहीं कराई गई। जिससे सड़क पर खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से यथाशीघ्र सड़क को मोटरेबल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द सड़क को मोटरेबल नहीं कराया गया तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post