बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने बेनीपट्टी भदुली गांव के राजद नेता ओमप्रकाश यादव को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। राजद युवा के प्रदेश कमिटी में ओमप्रकाश को तीसरी बार पार्टी ने प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

1

ओमप्रकाश यादव के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ, पूर्व एमएलए सह संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य रामशीष यादव, एमएलए भारत भूषण मंडल, जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी, अलका झा, राजद नेता विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान, हादी अंसारी, संतोष यादव आदि ने बधाई दी है।

2

ओमप्रकाश यादव ने प्रदेश सचिव मनोनीत पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उस पर वे सदा खरे उतरेंगे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post