बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी विधुत विभाग के सहायक विधुत अभियंता के पद पर मधवापुर के जेई सुनील कुमार को तैनात कर दिया गया है। विभाग ने इस आशय की जानकारी दी है।

1

मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी में सहायक विद्युत अभियंता का पद कई दिनों से रिक्त पड़ा था। ऐसे में बिजली आपूर्ति की समस्या हो रही थी।

जिसको देखते हुए विभाग ने जहां मधवापुर के जेई को एई का पदभार दिया है। वहीं, बिस्फी में भी एई के पद पर बिस्फी के जेई पंकज कुमार को तैनात किया है।

2

बता दे कि इससे पूर्व बिस्फी में सहायक विद्युत अभियंता का पद नहीं था। बिस्फी में आपूर्ति का काम बेनीपट्टी एई ही देखते थे। उधर, दोनों अधिकारियों ने मंगलवार को अपने अपने पदभार ग्रहण कर लिए है। अधिकारियों ने बताया की क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या को निष्पादित करना और आपूर्ति को बेहतर बना कर राजस्व उगाही करना ही उनका लक्ष्य होगा। मौके पर संवेदक संतोष कुमार झा ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post