बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय लोक जनता दल युवा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मधवापुर में युवा पार्टी की कमान आस नारायण यादव को सौंपी है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बुधवार को आस नारायण यादव को यूथ अध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आह्वान किया। वहीं, जिलाध्यक्ष ने आगामी 15 दिनों के अंदर पार्टी के पंचायत अध्यक्ष मनोयन कर इसकी जानकारी पार्टी कार्यालय को दिए जाने को कहा है।

1

उधर, यूथ रालोजद के मनोनीत अध्यक्ष आस नारायण यादव ने कहा कि, पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य किया जाएगा। जिला प्रवक्ता अजित यादव ने कहा कि पार्टी हर ब्लॉक में मजबूत हो रहा है।

2

उधर, आस नारायण यादव के मनोनीत पर रंजीत कामत, मनोज यादव, कृष्णा महतो, महेश्वर नारायण यादव, राम सागर शर्मा आदि ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post