परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपट्टी के शिक्षक कृष्ण कुमार झा के माता उर्मिला झा का निधन शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक गांव जगत में हो गया। वह लगभग 81 वर्ष की थी, उनकी तबियत खराब चल रही थी इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांसें ली।

1

दिवंगत उर्मिला झा धर्मपरायण महिला थी, वह अपने पीछे 4 बेटे व 2 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। जिनमें सबसे बड़े पुत्र शिक्षक कृष्ण कुमार झा बेनीपट्टी के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं, वहीं उनसे छोटे सहिष्णु कुमार झा केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं, अन्य दो पुत्र भी प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं।

2

दिवंगत उर्मिला झा (81) के पौत्र इसरो में वैज्ञानिक भी हैं। शुक्रवार की देर शाम दिवंगत उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया, जहां बड़े पुत्र शिक्षक कृष्ण कुमार झा ने उन्हें मुखाग्नि दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post