Madhubani : मधुबनी के नए मेयर व उप मेयर को रविवार की शाम नगर के एक होटल के सभागार में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी के सदस्य नलिनी रंजन उर्फ रूपण झा ने किया। श्री रंजन ने मेयर अरुण राय व डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान को महापुरूष की तस्वीर भेंट की। इससे पूर्व मेयर व डिप्टी मेयर के साथ सुबोध मंडल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र को भी पाग दोपट्टा व फूल मालाओं से स्वागत किया।
1
इस दौरान मेयर व उप मेयर ने कहा कि, जिस विकास कार्यो को लेकर मधुबनी नगर निगम की जनता ने उन्हें चुना है। उस पर वे पूरे तन मन से कार्य कर खरे उतरेंगे। कहा कि, मधुबनी की जो भी समस्या है, सभी समस्या उनलोगों के नजर में है। जलजमाव, सड़क जाम, अतिक्रमण इस सभी मुद्दों पर काम किया जाएगा।
2
उन्होंने आयोजनकर्त्ता सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के नेताओ को धन्यवाद दिया।
सम्मान समारोह के बाद होटल परिसर में ही उपस्थित लोगों को स्वरूचि भोजन कराया गया।
मौके पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, शाहिद हुसैन, गोविंद झा, कौशल किशोर चौधरी, रामवरण राम, आनंद झा, पवन भारती, सुनील झा आदि लोग मौजूद थे।
Follow @BjBikash