बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पूर्व अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने ट्रांसफर होने के बाद एक ऐसा आदेश जारी कर दिया, जो इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अमूमन अधिकारी ट्रांसफर होने के बाद अपने कागजात को दुरुस्त करने और नए पोस्टिंग के जगह पर जाने में जुट जाते है। लेकिन, बेनीपट्टी के पूर्व सीओ ने अपने ट्रांसफर के बाद राजस्व कर्मचारी को पंचायत स्तर पर बदल दिया।

बताया जा रहा है कि इसमें राजस्व कर्मचारी की पसंद को विशेष रुप से ध्यान दिया गया है। हालांकि, सूत्रों की माने तो उक्त कर्मचारी के पंचायत स्तर पर बदलाव में जमकर नजराना लिया गया है। नजराना के एवज में मनचाहा पंचायत आवंटित किया गया।

2

मिली जानकारी के अनुसार नए आदेशानुसार अजय कुमार मंडल को बेनीपट्टी व बेहटा पंचायत की कमान दी गयी है। वहीं, ध्रुव कुमार मंडल को मेघवन, बसैठ, विशनपुर व शाहपुर, वीरेंद्र सिंह को परौल एवं अकौर, प्रमोद कुमार मंडल को ढंगा, नागदह-बलाईन, कपसिया व मुरैठ, नरेश सिंह को पाली व कटैया, विकास कुमार को समदा, अमित कुमार को बेतौना एवं करहारा, बसैठ शाहपुर, मो.जमशेद आलम को दामोदरपुर, एस श्रीनाथ को परसौना, रंजीत कुमार को नवकरही व परजुआर, अमित कुमार यादव को महमदपुर, विमल कुमार को मनपौर, निरज कुमार को करहारा, आनंद मोहन को ब्रह्मपुरा, अरेर उत्तरी, अरेर दक्षिणी, सुमित कुमार को त्योंथ व नगवास, देवदीप को धकजरी, मणिकांत को बर्री, मुकेश कुमार चौधरी को गंगुली एवं सलहा व राजेश कुमार को परकौली पंचायत का जिम्मा दिया गया है।

उधर, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस नए आदेश को रद्द कर जांच कराए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब अधिकारी का तबादला हो गया तो फिर, किन वजहों से राजस्व कर्मचारी का तबादला किया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post