बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के देश स्तरिय जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओ ने बसैठ, चानपुरा रानीपुर, पाली सहित आधा दर्जन गांव पंचायत में मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों की पुस्तिका देकर  प्रबुद्ध लोगों के बीच अभियान चलाया।

1

पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रफ़ुल्ल कुमार ठाकुर के साथ मंडल अध्यक्ष विमल झा, गोविन्द झा, जीतेन्द्र झा, अनुराग सहनी, राघव चौधरी आदि नेताओ ने इन गांवों के बुद्धिजीवियों व आम लोगों के बीच नौ साल के केंद्र सरकार की किये कार्यो पर जमकर चर्चा की तथा कार्यो के बारे में लोगो को जानकारी दी। 

इस मौके पर श्री ठाकुर ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बेमिशाल बताते हुए कहा की आजादी के बाद देश में पहली बार आमजनों को लगा है की सम्प्रभुता की रक्षा के लिए देश का प्रहरी सजग है और आर्थिक सामरिक सभी मोर्चे पर भारत आज सुरक्षित है । 

2

भाजपा नेता ने 2024 में फिर से मोदी सरकार को देश केलिए जरुरी बताते हुए कहा की मोदी सरकर की लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी दलों में बेचैनी हो गयी है।

जनसम्पर्क अभियान में भागीरथ चौधरी, रामहित यादव, कन्हैया चौधरी, रामकीर्तन मिश्र, आनंद झा आदि शामिल थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post