BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के धनौजा गांव के अजित झा उर्फ फूलबाबू ने दर्जनों समर्थकों के साथ शनिवार को एक कार्यक्रम में रालोजद का दामन थाम लिया है। फूलबाबू को पार्टी से जोड़ने के लिए काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। शनिवार को हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उच्चैठ मंदिर के समीप मिलन समारोह में फूलबाबू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

1

मिलन समारोह की अध्यक्षता अजित झा उर्फ फूलबाबू ने किया। जबकि, संचालन अजित सिंह यादव ने किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कामत ने पार्टी सदस्यता लिए सभी नेताओं को पाग दोपट्टा व फूल मालाओं के साथ पार्टी में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व में ही कह दिया है कि, 2005 से पूर्व के दौर में बिहार को नहीं जाने देंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, 2005 का दौर आज भी लोग याद कर सिहर जाते है। नीतीश कुमार ने जिसके खिलाफ चुनाव लड़कर जनादेश लेकर सत्ता में गए, आज उन्हीं के साथ सरकार चला रहे है। क्या, बिहार की जनता ने नीतीश को इसलिए जनादेश दिया था। 

2

फूलबाबू ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा का बिहार के लिए जो विजन है, वो विकसित बिहार के लिए है। उनके सकारात्मक सोच के कारण युवा वर्ग आज उपेंद्र कुशवाहा के साथ खड़ा हो रहा है। फूलबाबू के साथ विकास गिरी, विक्रांत मिश्र उर्फ बॉबी आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर पार्टी के यूथ जिलाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह, यूथ प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामसागर शर्मा, जिला प्रधान महासचिव मो. गुड्डू, वीरेंद्र झा, गोविंद झा, आशीष झा, राजन पाठक, अभिषेक झा, राजेश राम, चंदन महतो, गुंजन गिरी आदि लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post