घोघरडीहा। पंडौल थाना क्षेत्र के बलहा गांव में  आवश्यक वस्तु अधिनियम के फरार चल रहे अभियुक्त मो. असरफ और मो.अतीक के घर पर घोघरडीहा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। न्यायालय से निर्गत आदेश पर घोघरडीहा एसएचओ सर्वेश कुमार झा ने पंडौल थाना के सहयोग से दोनों आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया है। 

1

एसएचओ ने बताया कि मो.असरफ और मो.अतीक के खिलाफ वर्ष 2019 में घोघरडीहा थाना कांड संख्या 51/19 दर्ज किया गया था। जिसमे आरोप है कि घोघरडीहा सीएमआर गोदाम से जिले के बिस्फी, बेनीपट्टी व बासोपट्टी के लिए अनाज लेकर जा रहे सात ट्रक रास्ते से गायब हो गया था। 

जिसमें तत्कालीन गोदाम प्रबंधक ने संवेदक सहित ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी पकड़ में नही आ रहा है। 

2

न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर चिपकाया गया है। यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नही करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कारवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post