जयनगर(मधुबनी)। अनुमंडल मुख्यालय के शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। गुरुवार से नपं प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद शहर के कई जगहों पर अतिक्रमण जस का तस लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के महावीर चौक से जयहिंद सिनेमा तक जहां तहां जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नपं प्रशासन के द्वारा तीन दिनों से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमण मुक्त अभियान महज खानापूर्ति माना जा सकता है। इसलिए जहां तहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोगों ने नपं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने में भी भेदभाव बरती जा रही है। 

2

कई फुटकर दुकानदारों ने नपं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महावीर चौक से जयहिंद सिनेमा वीर कुंवर सिंह चौक तक कई मकान और नाला सड़क पर बने हुए हैं। बावजूद नपं प्रशासन ने दबंग या धन्नासेठ व्यक्ति के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।  


इस संदर्भ में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ इंद्र कुमार मंडल ने सभी आरोपों को निराधार बतातें हुए कहा कि कहीं भी भेदभाव नहीं बरती जा रही है। अधिकारीयों के व्यस्त रहने के कारण अतिक्रमण हटाने में कुछ समय लग रहा है। लेकिन पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post