मधुबनी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी  का आयोजन किया गया। बैठक में सदर अनुमंडल के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक तथा सभी थानाध्यक्ष भाग लिये। 

1

आयोजित बैठक में निम्नवत दिशा निर्देश एसडीपीओ मधुबनी  राजीव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश करते हुए कहा की जिले में क्राइम और लूट शराब  माफियाओं पर सतत रूप से रात्री गश्ती रोको टोको के अभियान जारी रखें। 

2

कहा  शराब माफिओं पर नकेल कसने के लिए थानाक्षेत्र में आसूचना संकलन करते हुए रेड छापामारी करें। और हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पोक्सो एक्ट के अभियुक्तों को क्यू०आर०टी० का सहयोग लेकर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया। भूमि विवाद के संबंध में आवेदन प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई / निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

अनु०जाति/जन जाति से संबंधित लंबित कांडों में थानाध्यक्षों को स्वयं रूची लेकर कांड का निष्पादन 60 दिनो के अंदर करने का निर्देश दिया गया। गुंडा परेड निश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।वर्तमान माह में प्रतिवेदित कांड से ढाई गुणा कांडों का निष्पादन करने हेतु सभी थानाध्यक्षों को एंव अंचल पुलिस निरीक्षक को निर्देशित किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post