मधुबनी। जिले के लदनियां में अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला, बीती रात की है। मृतक की पहचान लदनियां के कमलपुर के रामेश्वर सिंह (55) के रूप में हुई है। अपराधियों ने वृद्ध के घर में घुसकर गोली मारी है।

1

मृतक के परिजनों ने बताया कि कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर मृतक के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। परिजनों ने बताया की एक वर्ष पूर्व से उनके पिता कमलपुर में घर बनाकर रह रहे थे। उसी घर में अपराधियों ने घुसकर गोली मार दी और फरार हो गया। घर के बगल में चापाकल पर पानी ले रही मां ने गोली की आवाज सुनी तो घर की गई। जहां मेरे पिता नीचे पड़े थे।

2

उधर, घटना की सूचना परिजनों ने लदनिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लदनिया पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post