बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना के धकजरी  के लोहारपट्टी में आपसी विवाद में एक युवक द्वारा एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान धकजरी के लोहारपट्टी निवासी सुभाष ठाकुर (30) के रूप में की गई है।

1

घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने आपसी विवाद में घायल के सीने में चाकू मार मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

2

घटना के बाद घायल के परिजनों ने उसे बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर घायल के परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल मधुबनी में ही नगर थाना पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया है।

इस संबंध में अरेर एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक जानकारी नही मिली है। जानकारी ली जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post