खजौली। मृत महिला के परिजनों द्वारा खजौली सीएचसी के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि, मधुबनी जिला के खजौली में एक मां ने एक बच्चे को खजौली सीएचसी में जन्म दिया। जिसके कुछ ही देर बाद खजौली सीएचसी के डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

जिसके बाद परिजन नवजात  तथा उसकी मां को घर ले आए। वहीं कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद महिला को दोबारा खजौली सीएचसी ले जाया गया। जहां महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

2

जिसके बाद परिजन ने सीएचसी खजौली के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही साथ खजौली सीएचसी के डॉक्टरों को बार-बार गुहार लगाने के बाद भी महिला को बच्चे के जन्म देने के कुछ ही देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही साथ जिस एंबुलेंस से मधुबनी रेफर किया गया ना तो उसमें ऑक्सीजन था, ना किसी किसी तरह की कोई सुविधा। 

परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में ही काफी देर तक बवाल काटा गया, जिसके बाद मधुबनी सदर अस्पताल के डॉक्टर कुणाल ले मृत महिला के परिजनों को समझा-बुझाकर तथा सांत्वना देकर शांत करवाया। 

वहीं परिजनों का रो-रोकर सदर अस्पताल मधुबनी में ही बुरा हाल हो रखा था। वह मृत महिला के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए हुए परिजन मृत महिला के शव को ले गए। वहीं नवजात बच्चा लड़का है तथा सुरक्षित है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post